क्या कहा था राहुल गांधी ने
भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है। हिंदुस्तान की सरकार रणनीतिक रूप से काम नहीं करती है, इवेंट बेस काम करती है। जहां जिओ पॉलिटिक्स की बात आती है, वहां इवेंट काम नहीं आते, वहां ताकत काम आती है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि चीन पर कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। चीन ने 2 हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद किया। वे हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।