फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए यहां फायदेमंद साबित हो सकता है भाजपा का यह नेता, जानें कैसे..

Tue, 09 Jan 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
उपचुनाव का बिगुल राजस्थान में फूंका जा चुका है। सोमवार को अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ करण सिंह यादव ने ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता डॉ यादव के साथ नजर आए। एक बड़ी रैली का आयोजन भी इस मौके पर किया गया था।
विज्ञापन


जिसने कांग्रेस नेताओं के बीच सामने आ रही दूरियों की खबरों को भी खारिज कर दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत सिंह यादव बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। लेकिन भाजपा के लिए एक और मुसीबत इस उपचुनाव में आ सकती है। 
विज्ञापन

भाजपा के लिए मुसीबत

रामपाल जाट
क्योंकि किसान नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामपाल जाट ने विरोधी बिगुल फूंक दिया है। जानकारी के अनुसार रामपाल जाट भी बुधवार को अलवर ​लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है अलवर में मुंडावर विधानसभा के अतिरिक्त कई विधानसभा क्षेत्रों में जाट मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। यदि भाजपा उन्हें समझाने में कामयाब नहीं होती है तो पार्टी को उपचुनाव में नुकसान हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें