फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलो सोना लूटने के बाद 50 लाख की चोरी, सात दिन में दूसरी बड़ी वारदात

Mon, 29 Jan 2018 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद घर के बाहर जमा लोग और बिखरा सामान(इनसेट में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे एक के बाद एक बड़ी वारदात करने से भी नहीं चूक रहे। 25 किलो सोना लूटने के सात दिन बाद ही एक बार फिर अपराधियों ने एक मकान को निशाना बनाया है। यहां से बदमाश करीब पचास लाख की नकदी और जेवरात चोर ले गए।
विज्ञापन


घटना कोटा जिले की है। यहां आज रेलवे काॅलोनी इलाके की पुरोहितजी की टाॅपरी में एक मकान से 50 लाख से ज्यादा की नकदी और गहने चोरी होने का मामला सामले आया है। चोरी की सूचना पर रेलवे काॅलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात से मकान मालिक और उनकी पत्नी सदमें में हैं। मकान से कितनी ज्वैलरी और कैश गया है पुलिस इसका आकलन करने में जुटी है।

देर रात चोरी की यह वारदात उस वक्त हुई जब मकान मालिक सांवरलाल की तबीयत अचानक खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पीछे से चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। मकान का मुख्य दरवाजा भी चोरों को खुला मिला और किसी को कोई शक नहीं हुआ।
विज्ञापन


मकान में रह रहे किरायेदारों और आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी। हालांकि, अब पुलिस यहां संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सात दिन पहले लूटा था करोड़ों का सोना

सात दिन पहले यहां से लूटा था सोना - फोटो : amar ujala
​बीती 22 जनवरी को कोटा शहर के नयापुरा थाना इलाके में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश महज 5 मिनट में मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी में वारदात कर 25 किलो सोना लूट कर भाग निकले थे। लूटे गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

यहां दोपहर करीब 1 बजे चार युवक गोल्ड लोन कंपनी में घुसे। तब वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। ऐसे में मौका पाकर दो लुटेरों ने रिवॉल्वर निकालकर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया। लुटेरों ने कंपनी कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा कर बंधक बना लिया और रिवॉल्वर की नोंक पर कर्मचारी से चाबी छीनकर तिजोरी खोल ली। बाकी दोनों बदमाशों ने वहां रखा सोना एक बैग में भर लिया। करीब पांच मिनट में वारदात करने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें