आज अजमेर के महापौर साइकिल पर सवार होकर निकले। उनके साथ स्कूल के बच्चों ने भी साइकिल पर सवार होकर उनका साथ दिया।
दरअसल, अजमेर के रॉयन इंटरनेशल स्कूल की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत रहे। आनासागर नई चौपाटी से शुरू हुई साइकिल रैली में गहलोत भी बच्चों के साथ शामिल हुए। रैली स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां पर पौधारोपण भी किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या मालिनी मलिक ने बताया कि स्कूल की ओर से पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पौधरोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मनोनीत पार्षद धर्मेन्द्र चौहान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।