फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमन सदर हत्याकांड: हिस्ट्रीशीटर ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कराई थी हत्या

Sun, 15 Oct 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
बांसवाड़ा में मुस्लिम समाज की सबसे प्रतिष्ठित संस्था अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष सदर सोहराब खान हत्याकांड के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक हफ्ते के भीतर खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर सिराज के पिता और उसके साले और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर सिराज ने अंजुमन की हत्या करने के लिए अपने 60 वर्षीय पिता रियाज मोहम्मद,अपने नाबालिग साले और 26 वर्षीय सुनील उर्फ सोनू नाई नाम के एक स्थानीय शख्स के साथ इस हत्याकांड की साजिश रची जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंजुमन की हत्या करने वाले शूटर्स कोटा झालावाड़ के रहने वाले थे जबकि उनका स्थानीय स्तर पर सहयोग इन तीनों ने किया था। 
 
विज्ञापन

शूटर्स अब भी पुलिस की पहुंच से दूर

मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
पुलिस के अनुसार शूटरों को सिराज के पिता रियाज ने हथियार उपलब्ध करवाए थे जबकि खुद सिराज शूटरों को फोन पर आॅपरेट कर रहा था। हालांकि पुलिस की पहुंच से अब तक हमले का मास्टरमाइंड सिराज और चार शार्प शूटर्स झालावाड़ निवासी कासम उर्फ काशिफ,अकीब उर्फ लाला,गोलू उर्फ जाहिद हुसैन,अमन संजरी और कोटा निवासी बाबू पाया अब भी दूर है जिनकी जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस ने कही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें