फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव खरीदेंगे राजस्थान का लहसुन!

Wed, 14 Jun 2017 03:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ौती में लहसुन को लेकर हो रही राजनीति के बीच अब पतंजलि प्रोडक्ट के लिए बाबा रामदेव द्वारा राजस्थान का लहसुन खरीदने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी का कहना है कि इस मामले में बाबा रामदेव से संपर्क किया जा रहा है। कोटा में मोर्चा संभाले हुए कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने दावा किया है कि सरकार लहसुन खरीद को लेकर चिंतित है। सैनी ने कहा कि सरकार किसानों के लिये हर संभव प्रयास कर रही है कि उनकी फसल का उन्हें उचित दाम दिलवाया जाए। मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि राजफेड के माध्यम से 3200 रुपए क्विंटल के हिसाब से 10 मीट्रिक टन लहसुन खरीदा जाएगा। इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो सरकार और लहसुन भी खरीद सकती है। फिलहाल लहसुन खरीद के लिये कोटा संभाग में 5 केन्द्रों पर यह व्यवस्था की गई है। मंत्री सैनी ने कहा कि बाबा रामदेव से भी पतंजलि प्रोडक्ट के लिए लहसुन और एलोवीरा खरीद के लिये संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही उनके साथ बातचीत कर लहसुन खरीद के लिये एमओयू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें