फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले बन चुकी थी बिल्डिंग, अब शिफ्ट हुआ आयुर्वेद अस्पताल

Sun, 09 Jul 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर आयुर्वेद अस्पताल का उद्घाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर का आयुर्वेद अस्पताल अब नए भवन में संचालित होगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी बनवारीलाल शर्मा ने नए भवन में आयुर्वेद अस्पताल का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


एक करोड़ रुपए की लागत से यूआईटी की ओर से करीब सवा तीन साल पहले इस भवन का निर्माण कराया था, लेकिन जिला आयुर्वेद अस्पताल की शिफ्टिंग भवन हैंड ओवर नहीं होने के कारण अटकी रही। जून में जिला कलक्टर राजन विशाल द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया और अस्पताल की खस्ता हालत को देखते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी को भी फटकार लगाई थी।  सामान्य अस्पताल की नई धर्मशाला में स्थांतरण को लेकर पीएमओ की ओर से भेजा गया प्रस्ताव खारिज होने के बाद जिला आयुर्वेद अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरण किया गया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें