फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाली, ताकि इस बार कोई बच्चा ना छूटे

Sat, 01 Jul 2017 02:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जागरूकता रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संदेश दिया गया कि पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा ना छूटे।
विज्ञापन


दरअसल, दो जुलाई को पल्स पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में आज अलवर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। इसके जरिये 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का संदेश दिया गया। सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ. भगवान सहाय ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिसमें जीएनएम टीसी के छात्र—छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। जागरूकता रैली अलवर के सामान्य अस्पताल के जीएनएम टीसी सेंटर से शुरू होकर नंगली चौराहा, कंपनी बाग सहित अन्य मार्गों से गुजरते हुए वापस सामान्य अस्पताल में संपन्न हुई। इस मौके पर डॉ. भगवान सहाय ने सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर दिवस पर बधाई भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें