फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर गुंडई, टैक्स को लेकर सेना अधिकारी की पिटाई

Mon, 05 Feb 2018 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टोलकर्मियों और सेना अधिकारी के बीच झगड़ा
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी की घटनाओं के बीच एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें टोलकर्मी एक सैन्य अधिकारी की जमकर पिटाई कर रहे है। 

विज्ञापन


मामला राजस्थान के चूरू जिले का बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह वीडियो नेशनल हाइवे-52 पर धधर टोल प्लाजा का है। इसमें टोल प्लाजा कर्मी एक सेना अधिकारी की लात—घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पर इस सेना अधिकारी और टोल कर्मियों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ। सेना के जवानों और अधिकारियों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई है। अधिकारी ने ये छूट देने की बात कहीं तो टोल कर्मी ने मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सेना अधिकारी ने अपना आईडी कार्ड भी दिखाया, लेकिन टोल कर्मी टोल लेने पर अड़ा रहा। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि वहां आसपास मौजूद अन्य टोल कर्मी भी आ गए। इन्होंने अधिकारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अकेले पड़े सेना अधिकारी की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान वहां जाम लग गया और एक अन्य वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें