अलवर के टपूकड़ा में बुधवार को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार फूलबाग थाना इलाके में ट्रांसपोर्टर रिंकू श्याम का शव संदिग्ध परिस्थ्तियों में फंदे से झूलता हुआ मिला जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। फूलबाग पुलिस मामले की जांच कर रही है।