सुप्रीम कोर्ट के जयपुर विकास प्राधिकरण के पक्ष में आए एक आदेश के बाद लक्ष्मी विलास होटल पर शुक्रवार को जेडीए ने कब्जे की कार्रवाई की। आदेश आने के बाद जेडीए की ओर से लक्ष्मीविलास होटल के संचालकों को दस दिन का समय होटल खाली करने के लिए दिया गया था। बृहस्पतिवार को समयावधि पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह—सुबह जेडीए अधिकारी स्थनीय पुलिस के साथ होटल में कब्जा लेने पहुंच गए। लक्ष्मीविलास होटल के साथ कनक भवन व यहां स्थित अस्तबल पर भी जेडीए ने कब्जा ले लिया है। गौरतलब है लक्ष्मीविलास होटल के जयपुर के मध्य में स्थित है। यह होटल जयपुर के प्रमुख पार्क सेन्ट्र्ल पार्क में स्थित है। हालांकि शुक्रवार को कब्जा लेने की कार्रवाई के दौरान जेडीए को कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि संचालकों ने होटल लगभग खाली कर दिया था। लक्ष्मी विलास होटल की जमीन की कीमत करोड़ों रुपए में है। जेडीए का इस जमीन पर कब्जा बड़ी जीत के रुप में देखा जा रहा है।