फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफराजुल नहीं बल्कि ये शख्स था शंभू के निशाने पर, तीन साल से थी तलाश

Mon, 18 Dec 2017 09:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बंगाली ठेकेदार अफराजुल खान की लाइव हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे शंभूलाल रैगर रोजाना नए खुलासे कर रहा है। शंभूलाल ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि उसे किसी अजू शेख नाम के व्यक्ति की तलाश थी जिसकी वो हत्या करना चाहता था।
विज्ञापन



शंभू ने पुलिस को बताया कि उसे उसके किसी परिचित ने अज्जू शेख के बदले अफराजुल का नंबर दे दिया था और फोन पर बात करते हुए उसे अफराजुल की आवाज अज्जू शेख जैसी ही लगी थी ऐसे में उसने उसका नाम पूछे बिना ही उसे कंस्ट्रक्शन कराने के नाम पर मौका ए वारदात पर बुला लिया और उसकी हत्या कर दी।

हालांकि अफराजुल ने शंभू से कहा था कि वो नाथद्वारा में है इसलिए आ नहीं सकता ऐसे में 6 दिसंबर को दोनों के बीच तय हुआ कि वो शंभू से मिलने मौके पर पहुंच जाएगा वहीं शंभू ने एक दिन पहले ही उसकी हत्या करने का रिहर्सल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्जू से था विवाद, धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देना चाहता था

Shambhulal Regar
शंभूलाल ने बताया कि तीन साल पहले उसका अज्जू शेख नाम के व्यक्ति से  पश्चिम बंगाल जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद वो भड़काउ ​वीडियो देखने लगा और अज्जू की हत्या करने का फैसला कर लिया। अज्जू की हत्या करके शंभू धार्मिक कट्टरता का संदेश देना चाहता था इसलिए बदले की नीयत से उसने अफराजुल को ही मार दिया।


गौरतलब है कि अफराजुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी 10 दिन के पुलिस रिमांड पर है वहीं राजसमंद में फिलहाल शांति है लेकिन पुलिस का भारी जाब्ता अब भी वहांं तैनात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें