तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग मौत का सबब बन सकती है। ऐसा ही कुछ बीती रात्रि को जयपुर के नजदीक हुआ। जब जयपुर के चौमू में एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों में आग लग गई। जिसमें कार में सवार चालक जिंदा जल गया। घटना देर रात्रि की होने के कारण मदद पहुंचने में भी समय लग गया। जब तक पुलिस व दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों वाहन जलकर खत्म हो चुके है।
घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में तमाशबीन भी एकत्रित हो गए। जिसके कारण पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अभी तक कार चालक की पहचान नहीं हो सकी। जबकि पुलिस ने हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है। इसके अतिरक्त ट्रक के चालक से भी पूछताछ की जाएगी।