फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के सदमे ने पिता ने भी दी जान

Wed, 31 May 2017 10:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व अपने पुत्र को खोने वाले एक पिता ने बुधवार सुबह अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के गांव बुरहानपुर अहीरान निवासी सुनील यादव की तीन दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से उनके पिता कालूराम यादव सदमे थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे कालूराम यादव ने गांव के नजदीक कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मनोहरपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें