फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी खाना खाने से 200 लोग हुए बीमार

Mon, 06 Mar 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
धौलपुर के नासिलपुर गांव में बासी खाना खाने से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार अधिकतर लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया है। ब्लॉक सीएमओ के डॉ महेश वर्मा के अनुसार एक समारोह में परोसे गए बासी खाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन लोगों की अधिक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें धौलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जो खाना परोसा गया था वह करीब दो दिन पूर्व बनाया गया था। घटना के बाद चिकित्सकों की टीम भी गांव में पहुंच गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें