कई घटनाओं में दबंगों के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले से सामने आई है। जहां भोपाओं ने न केवल पहले एक लोक कलाकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी, बल्कि अपितु उसके परिवार व समाज के अन्य लोगों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जान से मारने की भी धमकी दी है।
जानकारी के अनुसार धमकी से डरे 20 परिवार अपने घर छोड़कर जैसलमेर शहर में शरण के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। दरअसल जैसलमेर के फलसूण्ड गांव में मंगणियार जाति के परिवार रहते हैं, जो लोक कलाकार हैं। बीते 27 सितंबर को लोक कलाकार अहमदखां नजदीक के एक गांव में देवी मां के भजन गाने के लिए एक मंदिर में गया था। जहां भोपाओं (बाबाओं) ने एक अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या कर दी।