फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए खड़ा था और चली गई इस मासूम की जान

Sat, 01 Jul 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद जमा हुए इलाके के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर में बिजली कम्पनी की लापरवाही ने एक 11 साल के मूक—बधिर मासूम की सांस छीन ली। 
विज्ञापन


शहर के तीज का चौक क्षेत्र में बीती रात बारिश के दौरान एक दुकान के शटर में करंट आने से अनिकेश उर्फ धोनी (11) पुत्र नरेन्द्र गांछी की मृत्यु हो गई। बताया गया कि रात 9 बजे बारिश के दौरान अनिकेश एक दुकान के बाहर खड़ा था। उसका हाथ शटर के छूते ही करंट आ गया और शटर से चिपक गया। अनिकेश शटर से अलग नहीं हो सका और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। लोगों ने बिजली बंद करवा कर अनिकेश को शटर से अलग किया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिया। मूक-बधिर अनिकेश तीसरी का छात्र था। घटना के बाद धानमंडी थाने का सिपाही मौके पर पहुंचा। उसने भीड़ के बीच मौत की जांच की बात कही तो महिलाएं आक्रोशित हो गई। महिलाओं का कहना था कि रथयात्रा के दौरान विद्युत निगम ने विद्युत लाइनों को खोला था, लेकिन दुरुस्त नहीं किया। दुकान के बाहर मीटर पर भी तार खुले थे। तारों के शटर के छूने से करंट प्रवाहित हुआ इस क्षेत्र के कारवाड़ी मोहल्ले में गुरुवार को खंभे में करंट से गाय व श्वान की मौत हो गई थी। दूसरे दिन विद्युत निगम ने दुरुस्त किया, लेकिन अभी भी कई मौहल्लों में तार क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें