फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives Row: मालदीव रक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी बोले, भारतीय हेलीकॉप्टर का परिचालन अधिकार हमारे पास होगा

Fri, 08 Mar 2024 12:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रधान निदेशक कर्नल अहमद मुजुथाबा मोहम्मद ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मालदीव से भारतीय सैनिकों की निकासी पर चर्चा जारी है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने तय किया है कि 10 मई के बाद किसी भी विदेशी सेना को मालदीव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव और भारत के मधुर संबंधों में अब खटास आ चुकी है। वजह एक ही है- नए राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू की नीतियां। मालदीव में तैनात भारतीय सेना के कारण दोनों देशों में अनबन हो रही है। इस बीच मालदीव रक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत द्वारा दिए गए हेलीकॉप्टरों और उन्हें चलाने वाले दल पर मालदीव का अधिकार होगा और 10 मई तक भारतीय सैन्य कर्मियों को मालदीव की धरती से जाना होगा। 

एमएनडीएफ के पास होगा भारतीय हेलीकॉप्टर के परिचालन का अधिकार

विज्ञापन

मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रधान निदेशक कर्नल अहमद मुजुथाबा मोहम्मद ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मालदीव से भारतीय सैनिकों की निकासी पर चर्चा जारी है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने तय किया है कि 10 मई के बाद किसी भी विदेशी सेना को मालदीव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कर्नल ने आगे कहा कि अड्डू शहर में तैनात भारतीय हेलीकॉप्टर की फिलहाल मरम्मत चल रही है। परिचय प्रक्रिया प्रगति पर है। भारतीय सैनिक योजना के अनुसार, मालदीव से प्रस्थान करेंगे। एमएनडीएफ के पास ही भारतीय नागरिकों और हेलीकॉप्टर से जुड़े वाहनों का परिचालन अधिकार होगा।

तकनीकी कर्मियों की पहली टीम पहुंची मालदीव
पिछले सप्ताह, 29 फरवरी को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि उन्नत हेलीकॉप्टर को संचालित करने के लिए तकनीकी कर्मियों की पहली टीम मालदीव पहुंच गई है। नई टीम वहां पहले से मौजूद सैन्य कर्मियों की जगह लेगी। भारत 10 मई तक दो चरणों में अपने सभी सैन्य कर्मियों को बदल देगा। बता दें, 88 सैन्यकर्मी मुख्य रूप से दो हेलीकॉप्टर और एक विमान संचालित करने के लिए मालदीव में तैनात हैं।

लक्षद्वीप को लेकर भी विवाद

विज्ञापन

2 और 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। इस दौरे की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की, जिमसें समुद्री बीचों के आकर्षक नजारे भी देखने को मिले। इसी बीच मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों ने भारत और पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक बयान दिया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। विपक्षियों की तीखी आलोचना के बीच मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया। विवादों के बीच मालदीव के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है। मालदीव के पर्यटन का मुख्य आधार भारतीय नागरिक ही थे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें