फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अणुब्रत और उनके अंगरक्षक की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

Thu, 05 Jan 2023 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने आदेश दिया कि सीबीआई अधिकारी सुधार गृह में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष से पूछताछ कर सकते हैं। वहीं सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में चार्जशीट दिए जाने के बाद 48 और लोगों से पूछताछ की गई है...
विज्ञापन
West bengal: Anubrata Mondal - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने पशु तस्करी के मामले में तृणमूल के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल और उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई अधिकारियों को जेल में जाकर मंडल से पूछताछ करने की भी अनुमति दे दी है। न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने आदेश दिया कि सीबीआई अधिकारी सुधार गृह में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष से पूछताछ कर सकते हैं। वहीं सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में चार्जशीट दिए जाने के बाद 48 और लोगों से पूछताछ की गई है। सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें गवाह के तौर पर भी नामजद किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। बता दें कि अणुब्रत मंडल को 11 अगस्त से सीबीआई गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें