फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 31 दिसंबर 2019 से पहले बने अनाधिकृत आवास होंगे नियमित, सरकार तैयार कर रही योजना

Sun, 20 Nov 2022 02:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड शहरी विकास व आवास विभाग के एक अधिकारी ने बताया, योजना को सरल और प्रभावी बनाने के लिए विभाग की ओर से सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में शहरी इलाकों में बने अनाधिकृत आवासों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए सरकार मसौदा योजना तैयार कर रही है। हालांकि, उन्हीं अनाधिकृत आवासों को नियमित किया जाएगा, जो 31 दिसंबर 2019 से पहले बने हैं। 

विज्ञापन


झारखंड शहरी विकास व आवास विभाग के एक अधिकारी ने बताया, योजना को सरल और प्रभावी बनाने के लिए विभाग की ओर से सुझाव मांगे गए हैं। आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी क्षेत्रों में अनाधिकृत आवासीय भवन को नियमित करने के लिए 'योजना-2022' को अपनी मंजूरी दे दी है। 


इससे पहले, सरकार ने एक निश्चित शुल्क वसूल कर अनाधिकृत निर्माणों को नियमित करने के लिए योजना की शुरुआत की थी। हालांकि, नागरिकों को यह योजना कम पसंद आई। याेजना के तहत आठ फरवरी से आठ अगस्त, 2012 तक छह महीने की अवधि में रांची नगर निगम को केवल 893 आवेदन प्राप्त हुए थे। 

विज्ञापन

सात लाख के करीब हो सकती है अनाधिकृत आवासों की संख्या 
अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अनाधिकृत आवासों क संख्या करीब सात लाख होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया, एक सर्वे के मुताबिक, राजधानी रांची में 1.96 घरों में से केवल 40,000 घरों को अधिकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें