फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की लड़की को बनाया सेक्स स्लेव, 1000 ने किया यौन शोषण

Wed, 15 Mar 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 14 साल की लड़की को जबरन देह व्यापार के गोरखधंधे में धकेलने के बाद उसका कई सालों तक यौन शोषण होता रहा। दिल को दहला देने वाली घटना में खुलासा हुआ कि लड़की को होटल के कमरों में वेश्या बनाकर भेजा जाता था और कथित तौर करीब 1000 हैवानों ने उसका फायदा उठाया।
विज्ञापन


वेश्यावृति के इस घिनौने अपराध की कहानी पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया की है, जहां रूसवैल्ट नाम के एक मोटल में ये धंधा चल रहा था। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की खबर के मुताबिक यहां ग्राहकों को कमरे किराए पर देने का झूठ बोलकर उनके कमरे में नाबालिग लड़कियों को सेक्स के लिए भेजा जाता था।

आरोप है कि मोटल्स और होटलों में सेक्स ट्रैफिकिंग का बिजनेस धड़ले से चलता रहा है, पर इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता। लेकिन इस बार लड़की और उसकी वकील की ओर से होटल के मैनेजर के खिलाफ फिलाडेल्फिया के एक कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। लड़की के वकील नदीम बेजार ने आरोप लगाया कि करीब 2 साल तक 1000 आदमियों ने पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें