दोस्तों के साथ रात को घूमने गई युवती को कैब चालक जबरन पार्क में ले गया और रेप के बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
घटना इंग्लैंड के सुंदरलैंड की है, युवक को कोर्ट ने 14 साल के लिए सजा सुनाई है। 19 साल के एडम मार्टिन ने महिला को उस समय निशाना बनाया जब वो अपने दोस्तों के साथ रात में बाहर गई थी। महिला घर आने वक्त अकेली थी और टैक्सी ढूंढ रही थी उसी दौरान कैब ड्राइवर एडम उसके पास आया और उसने महिला को टैक्सी शेयर करने को कहा, उस कैब में पहले से एक यात्री मौजूद था, हालांकि उसे दूसरी दिशा में जाना था और वे दोनों एक दूसरे को पहचानते भी नहीं थे।
कैब से सभी को ड्रॉप करने के बाद 20 साल की महिला अकेली थी। मार्टिन ने उसे जबरदस्ती एक सुनसान पार्क में ले गया और एक घंटे तक उसपर हमला किया। उसके जाने के बाद, महिला बीच सड़क पर पड़ी थी, जहां उसे एक स्थानीय निवासी ने देखा। वो अर्धनग्न थी, काफी परेशान भी थी और उके शरीर पर कटे और जख्म के निशान थे। वह बहुत डरी हुई थी।
अभियोजक क्रिस्टोफर नॉक्स ने अदालत से कहा- 'पुलिस को जो घटना के वक्त फुटेज मिले थे उसमें महिला के बालों में पत्ते और झाड़ियां थी, उसका मेक-अप खराब हो गया था, उसके होंठ फटे हुए थे और उससे खून निकल रहा था। जो पुलिस को बताने के लिए काफी था कि किसी ने पार्क में उसके साथ बलात्कार किया है।'
जस्टिस सारा मैलेट ने मार्टिन को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया और यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर्ड करते हुए 14 साल जेल की सजा सुनाई।