अमेरिका के हडसन शहर में पुलिस को चकमा देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। किसी ने पुलिस को खबर दी कि गाड़ी के अंदर एक महिला का दम घुट रहा है और वह ज्यादा ठंड होने की वजह से जम गई है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार पूरी तरह बर्फ से ढंकी पड़ी है।
पुलिस ने कार के अंदर देखा, तो पैसेंजर सीट पर ऑक्सीजन मास्क पहने एक महिला बैठी थी। इस बीच पुलिस ने महिला को बचाने की कोशिश में गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। इन प्रयासों के बावजूद पुलिस के हिस्से एक बड़ी नाकामी आई क्योंकि वह महिला नहीं, बल्कि एक पुतला था, जोकि हू-ब-हू बुजुर्ग महिला की तरह दिख रहा था।
Police in New York break into car believing woman was frozen inside, find mannequin instead https://t.co/nEU5l4sr3B pic.twitter.com/wLyflNpIp9
— KTLA (@KTLA) December 17, 2016