फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोसुल: महिलाओं के कपड़े पहन भाग रहे ISIS आतंकी

Fri, 21 Oct 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : The Sun
विज्ञापन
एक समय इराक के मोसुल को आतंकियों का गढ़ कहा जाता था। लेकिन, अब वहीं कब्जा जमाए इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को मौत का डर सता रहा है। इतना ही नहीं, वे अपनी जान बचाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहन भागने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रिटिश अंग्रेजी अखबार 'द सन' की खबर के मुताबिक, संगठन के सरगना अबू बकर अल-बगदादी ने लड़ाकों की पत्नियों को सेफ जगह पर पहुंचाने के आदेश दिए थे।  लेकिन, इसका फायदा उसके कुछ लड़ाकों ने उठाने की कोशिश की और वह महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग निकलने की फिराक में थे।

खबरों के अनुसार, आईएस के इस गढ़ में उसके करीब 8 हजार आतंकी मौजूद हैं और अब उनके खात्मे के लिए ईराकी सेना के साथ पश्चिमी देशों की सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आतंकी बचने के लिए कर रहे हैं हर संभव कोशिश

बताया जा रहा है कि ये आतंकी सेना के हमलों से बचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कहीं आम लोगों को बचने के लिए ढाल बनाया जा रहा है, तो कहीं तेल के कुओं में आग लगाई जा रही है। खबरों के अनुसार आग इसलिए लगाई जा रही है ताकि उठे धुएं की वजह से सेना हवाई हमला नहीं कर पाए।

इस बीच खबर आ रही है कि ये आतंकी किसी भी तरह रक्का पहुंचना चाहते हैं, क्योंकि वह भी इनका एक बड़ा गढ़ माना जाता है। लेकिन, सेना की कोशिश है कि किसी भी तरीके से आतंकी वहां नहीं पहुंचे क्योंकि अगर ऐसा संभव हो गया तो यह बहुत बड़ा ग्रुप बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें