आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के डिप्टी लीडर सेना के हवाई हमले में मारा गया है। इसका नाम अयाद-अल-जुमाली है और इसे कथित तौर पर सीरिया बॉर्डर के पास अल-क्ऐम में मारा गया है। ऐसा माना जाता है कि जुमाली आईएसआईएस के सरगना अबु-बकर-अल-बगदादी का दाहिना हाथ था।
ईराक की टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना की ओर से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। डेली मेल की खबर के मुताबिक जुमाली आतंक के इस ग्रुप के इंटरनल सिक्योरिटी यूनिट का हेड था। बताया जा रहा है कि सेना ने पूरे प्लान के तहत जुमाली पर हवाई हमला किया था।
बता दें कि सेना की ओर से हो रहे हवाई हमलों का खौफ बगदादी और उसके गुर्गो को सताने लगा है। वो इनसे बचने की हर कोशिश कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इनका गढ़ माने जाने वाला मौसुल अब इनके चंगुल से धीरे-धीरे निकलने लगा है।