फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच मंत्री और पत्नी की हत्या, घर में घुसकर गोलियां बरसाई

Fri, 02 Feb 2018 03:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shot fire
विज्ञापन

पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा को दरकिनार करते हुए हमलावरों ने एक मंत्री और उनकी पत्नी की हत्या कर दी है। अज्ञात हमलावरों ने वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री मीर हजार खान बिजरानी और उनकी पत्नी फरीहा रजाक हारुन पर घर में घुसकर गोलियों की बरसात की।

विज्ञापन


पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिजरानी थे और उनकी पत्नी फरीहा रजाक हारुन का शव घर के बेडरूम से बरामद किया गया। इस हत्या के बाद पाक पीपुल पार्टी के कई नेता उनके घर पर दुख व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

सिंध विधानसभा की डिप्टी स्पीकर शेहला रजा ने बिजरानी की मौत को पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया। बता दें कि बिजरानी पीपुल पार्टी के जाने-माने चेहरों में से एक थे और प्रांतीय सरकार के मंत्री भी रह चुके थे। इतना ही नहीं बिजरानी समुदाय के चीफ भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें