फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIV पीड़ित अभिनेता का खुलासा, मंत्री की बेटी से भी बनाए संबंध

Mon, 20 Jun 2016 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व प्रेमिका के सा‌थ अभिनेता चार्ली शीन - फोटो : Daily Mail
विज्ञापन
हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चार्ली शीन ने एक टीवी शो में सनसनीखेज बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि वह एचआईवी पीड़ित होने बावजूद भी कैबिनेट मिनिस्टर की बेटी के साथ सो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें एचआईवी था और इस बारे में वह साथ सोने वाले पार्टनर को नहीं बताया करते थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल जब शीन ने खुद को एचआईवी पॉजिटिव होने के बारे में खुलासा किया था तो जमकर बवाल हुआ था। उनकी पूर्व प्रेमिकाओं ने धोखाधड़ी का केस करने की धमकी भी दी थी।

एक पूर्व प्रेमिका ने बताया था उन्हें चार्ली के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी थी लेनिक चार्ली ने उन्हें करोड़ों रुपए देकर उनका मुंह बंद कराया था।
विज्ञापन

'जिस लड़की से संबंध बनाया उसका पिता फेमस था'

डेली मेल के अनुसार, 50 वर्षीय शीन ने शो में कहा, 'करीब 20 साल पहले मैं एक लड़की से मिला था। मैं यह तो नहीं कह सकता कि वह फेमस थी लेकिन उसका पिता जरूर फेमस था। और यह मुलाकात थी एअरपोर्ट से पार्लियामेंट जाने के दौरान।

इसके बाद शो के एंकर ने पूछा कि क्या वह नेता बिट्रेन का था तो चार्ली ने कुछ पल रुकते हुए जवाब दिया, 'जहां के रहने वाले तुम्हारे पिता हैं, वहीं के वह नेता भी हैं।

इसके बाद एंकर ने कई बार जोर देकर लड़की का नाम पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। लेकिन इतना जरूर बता दिया कि उसके पिता कैबिनेट मंत्री थे।

जिस टीवी शो में चार्ली शीन से सनसनीखेज खुलासे किए हैं वह शो एक कंडोम कंपनी के प्रचार के लिए आयोजित किया गया था।

चार्ली ने कंडोम का प्रचार करते हुए यह भी बताया उसे एचआईवी था लेकिन उसने अपने किसी पार्टनर पर यह बीमारी नहीं फैलाई। क्योंकि वह सुरक्षा उपायों को अपनाकर ही शारीरिक संबंध बनाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें