फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम नहीं कबूला तो किया गैंगरेप, भाई को बंधक बनाकर सुनाई बहन की चीख

Fri, 07 Oct 2016 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के एक परिवार के साथ अत्याचार का मामला सामने आया है। जबरन इस्लाम कबूलने के मामले में 17 साल की नाबालिग गैंगरेप किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना इसाई परिवार के साथ हुई है और उनके ऊपर लंबे समय से इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन, इसके विरोध की कीमत घर की बेटी को चुकानी पड़ी। डेली मेल की खबर के अनुसार मिट्टी के घर में रहने वाले इसाई परिवार को रस्सियों से बांध दिया गया।

भाई को बंधक बना बहन की सुनाई चीख

महिला से गैंगरेप
आरोपी पीड़िता और उसके भाई आरिफ को घर से दूर एक बिल्डिंग में ले गए। इस बीच भाई आरिफ बांध दिया गया और दूसरे कमरे में उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया गया। हैरान करने वाली बात है कि उसे अपनी बहन की चीख सुनने के लिए मजबूर भी किया गया। आरिफ किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हो गया, लेकिन उसकी बहन अपनी भी गायब है। 

इस  दर्दनाक घटना के बाद सवाल खड़े होने लगे हैं और विरोध किया जा रहा है। द ब्रिटिश पाकिस्तानी क्रिस्चिन एसोशिएशन पीड़ित परिवार की मदद कर रहा है और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। साथ ही पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करने से भी मना कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की शिकायत दर्ज

rape - फोटो : daily mail
संगठन के मुताबिक, कुछ मुस्लिम समुदाय अकेले रहने वाले परिवारों को टारगेट करते हैं, खासतौर पर जिनके घर छोटे गांवों में मिट्टी के बने होते हैं। इतना ही नहीं इन ईसाई परिवारों को बंदूक और लाठ्ठियों के जोर पर लूटा भी जाता है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि इस्लाम कबूलने का खौफ इस कदर बनाया जाता था कि उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी आए दिन दी जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें