फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कैद कर अश्लील डांस का लुत्फ लेता रहा बाप

Thu, 07 Apr 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • भगवान ऐसा पिता किसी को न दे! अपनी ही बच्ची का सबसे बड़ा अपराधी
  • कार में कैद मासूम का दम घुट रहा था और पिता अय्याशी में व्यस्त था
  • 9 महीने की बच्ची को गाड़ी में बंद कर स्ट्रिप क्लब में दाखिल हो गया
  • वो लैप डांस के बीच में ही था कि पुलिस आई उसे दबोच ले गई
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेक्कन क्रॉनिकल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी उसने ठीक से पलकें झपकना भी नहीं सीखा था और पिता ने उसे ऐसी यातना दी देखने वाले सन्न रह गए। पिता अपनी 9 महीने की बच्ची को गाड़ी में कैद करके स्ट्रिप डॉन्स (अश्लील नृत्य) का लुत्फ लेने पहुंच गया। 
विज्ञापन


वो मासूम बच्ची की चीखों को दरकिनार कर क्लब में हुस्न-ओ-शबाब में चूर था। वो लैप डॉन्स (बेहद अश्लील नृत्य) के बीच में था कि क्लब के मैनेजर ने बीच में ही सब रोक दिया। पुलिस आई और उसे धर ले गई। 

इस बीच करीब घंटे भर पार्किंग में खड़ी कार में कैद रही 9 महीने की बच्ची की हालत खस्ता हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही 9 महीने की बच्ची का सबसे बड़ा अपराधी बन बैठा पिता

आरोप साबित हुए तो होगी 6 साल की जेल - फोटो : demo
बेहद चौकाने वाला मामला अमेरिका के लॉस एंजिल्स का है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक 24 वर्षीय ऑविन डार्गिन को खुद की ही बच्ची के शोषण के आरोपों में गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है। मामला बीते मार्च का है। अगर डार्गिन पर आरोप सही पाए गए तो सजा 6 साल की कैद में तब्दील हो सकती है। 

डार्गिन को 1 लाख डॉलर यानी करीब 66 लाख 59 हजार 545 रुपए रुपए का बॉन्ड भरने के बाद जमानत मिली। फिलहाल मामला अदालत में है। 

सोमवार को जब अदालत में सुनवाई हुई तो मामला मीडिया में छा गया। बाल शोषण के आरोपों में घिर डार्गिन ने खुद को दोषमुक्त बताया है। लेकिन डार्गिन की करतूत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है और लोग उसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें