फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीजर से निकली युवती की लाश, सामने आई सनकी आशिक की करतूत

Wed, 02 Aug 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
अमेरिका में एक मकान के फ्रीजर में पैकेट में बंद युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले का खुलासा हुआ तो ये सनकी आशिक की करतूत निकली। उसने युवती की हत्या कर उसके शव को पैकेट में बंद कर फ्रीजर में छुपा दिया था। वारदात में सनकी आशिक की नई गर्लफ्रेंड ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर युवती को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना अमेरिका के ओहायो राज्य के यंग्सटाउन की है। युवती शानोन ग्रेव्स, जोकि आरोपी अर्तुरो नोवोआ की प्रेमिका थी, वह 22 जून से गायब थी। नोवोआ का जब शानोन का मन भरा तो उसने इसकी हत्या कर शव फ्रीजर में छुपा दिया। वारदात में नई गर्लफ्रेंड कटरीना लेयटन ने भी उसका साथ दिया। कटरीना काफी समय से शानोन के नाम पर उसकी गाड़ी और कई सामानों का इस्तेमाल कर रही थी, उन पर किसी को शक नहीं था।

इसी बीच नोवोआ ने बहाना बनाकर मकान मालिक से फ्रीजर को बेसमेंट में रखने के लिए बोला। मकान मालिक को शक हुआ और उसने फ्रीजर को खोलकर देखा तो सारा मामला सामने आ गया। हालांकि, पुलिस ने हत्या के पुख्ता सबूत नहीं होने की वजह से आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें