फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US में फिर भारतीय पर हमला, कई दिन से लापता इंजीनियर छात्र की मिली लाश

Sat, 20 May 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला 20 साल का भारतीय छात्र मृत मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो कई दिनों से लापता था। छात्र का नाम अलाप नारासीपुरा है और वो वहां इलेक्ट्रीक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक न्यूयार्क के स्टेट पुलिस ने उसके मृत पाए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इतहाका पुलिस डिर्पाटमेंट और फायर डिपार्टमेंट ने यहां के फॉल क्रीक से अलापा की लाश को बरामद किया। अभी तक हत्या है या सुसाइड से साफ नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक मालमे की जांच गंभीरता से की जा रही है।

आखिरी बार अलापा को कैंपस में 17 मई को ही देखा गया था, उस दौरान उसने शॉर्ट्स, टी-शर्ट और लैदर की चप्पले पहनी हुई थी। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि अलापा एक मेधावी छात्र था। कॉर्नेल कैंपस में हुई ये वारदात अगर हत्या से जुड़ी निकलती है, तो एक बार फिर भारतीयों के लिए अमेरिमा में जारी हुए हेट क्राइम का जख्म हरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें