नॉर्थ आयरलैंड में एक चार साल के बच्चे ने खुद को घर में जलाने की कोशिश की। यह एक हादसा माना जा रहा है, लेकिन लापरवाही के आरोप में मासूम की मां को गिरफ्तार कर लिया गया। मिरर की खबर के अनुसार मां अपने बच्चे को घर पर छोड़कर मार्केट चली गई थी और इसी बीच मासूस ने ऐरोसोल नामक रसायनिक पदार्थ को जलती हुई मोमबत्ती के सामने स्प्रे कर दिया।
बता दें कि हादसा 16 नवंबर 2012 का है। इस हादसे में बच्चे को काफी चोटें आई जिसके चलते वह महीनों तक अस्पताल में रहा। मां का नाम लेन्नी कॉरसन है और उसपर लापरावाही का आरोप लगा है।
गुजरते शख्स ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी
- फोटो : Mirror
हादसे वाले दिन घर के पास से गुजर रहे लोगों ने घर से जोरदार धमाके की आवाज सुनी। वैसे ही शख्स कॉरसन के घर में पिछले दरवाजे से घुस गया। बचाने आए शख्स की आंखें तब फटी की फटी रह गई जब उसने मासूम को आग से झुलसता हुआ देखा। इस दौरान घर में जांच के लिए आई पुलिस ने मोमबत्ती और एरोसोल कैन बरामद की।
मां ने बताई घर में जली मोमबत्ती रखने की वजह
बेटे के साथ हुए इस खौफनाक हादसे के बाद घबराई मां ने कहा कि बच्चे को वह महज कुछ मिनटों के लिए घर में अकेला छोड़कर गई थी। उसे उम्मीद थी कि वह टीवी देखते हुए सो जाएगा, लेकिन ऐसा सोचा नहीं हुआ। उसने बताया कि एक दिन पहले ही वह अपने बेटे को स्पीच थेरेपिस्ट के पास लेकर गई थी और उसी की अभ्यास के लिए महिला ने घर में जली हुई मोमबत्ती छोड़ दी थी।
उसने बताया कि बेटा लेट कर टीवी देख रहा था और इसी भरोसे से वह शॉपिंग के लिए बाहर चली गई। बताते चलें कि सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि मां 18 मिनट तक शॉपिंग के लिए रूकी रही, वह कम समय में भी घर लौट सकती थी।