फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और वैक्सीन: जल्द शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण, जायडस कैडिला ने आपात इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

Thu, 01 Jul 2021 08:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद 12+ वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। देश में महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद 12+ वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकेगा।

विज्ञापन




कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को जल्द ही एक और हथियार मिलने वाला है। जायडस कैडिला वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है।  अगर सरकार से अनुमति मिल जाती है तो जुलाई के अंत तक या अगस्त में 12-18 आयु वर्ग के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा।

अगर केंद्र सरकार वैक्सीन को मंजूरी देती है तो फिर भारत के पास दूसरा देसी टीका हो जाएगा। इससे पहले, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को मंजूरी मिल चुकी है और जब से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है, तभी से कोवाक्सिन का इस्तेमाल भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें