फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: बॉलीवुड सिंगर जुबीन को मंच पर हिंदी गीत गाने से रोका

Sun, 16 Apr 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : ie
विज्ञापन
विख्यात बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग को असम में एक आयोजन के दौरान मंच पर हिंदी गाना गाने से रोक दिया गया। साथ्‍ा ही, अपशब्द भी बोले गए। दरअसल, जुबीन गर्ग असम के सबसे प्रसिद्ध पर्व बिहू के मौके पर गुवाहाटी में स्टेज परफार्मेंस दे रहे थे। 
विज्ञापन


जुबीन ने कहा कि" मैं एक कलाकार हूं और मुझे अपनी पसंद का गाना गाने का अधिकार है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और बिहू संगीत का त्योहार है। उन्होंने कहा कि असमिया, हिन्दी, बंगाली और बाकी कई भाषाएं संस्कृत से जन्मी हैं। मुझे समझ में नहीं आता है कि हिन्दी गाना गाने पर मेरा विरोध क्यो किया गया"। वहीं, जुबीन ने अपना गाना अधूरा छोड़ा तो वह फिल्म कृष-3 का गाना 'दिल तू ही बता' गा रहे थे। 

हालांकि, कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि जुबीन गर्ग पहले ही इस बात पर सहमत हो गये थे कि वे बिहू के कार्यक्रम में हिन्दी गाना नहीं गाएंगे। उसके बावजूद उन्होंने हिन्दी में गाना गाये।
विज्ञापन


इस मसले पर असम के दिग्गज अभिनेता  बीजू फुकन ने कहा कि "हर कलाकार को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार है"। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार हैदर हुसैन ने कहा कि "बीहू हिंदी गाने गाने का अवसर नहीं है"।
विज्ञापन


बता दें कि जुबीन फिल्म गैंगस्टर में 'या अली’ गाने में अपनी आवाज दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें