फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zoho ERP: भारतीय व्यवसायों को वैश्विक मंच देगा जोहो; एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च, कई फीचर्स

Sat, 24 Jan 2026 05:34 AM IST
पवन पांडेय शैलेश अरोड़ा, अमर उजाला, तंजावुर

सार

जोहो ने अपनी नई जोहो ईआरपी सेवा को तमिलनाडु के कुंभकोणम में लॉन्च किया है। यह एक पूरी तरह से भारत में बनी एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग प्रणाली है, जो खास तौर पर तेजी से बढ़ते भारतीय व्यवसायों के लिए तैयार की गई है। जोहो ईआरपी की खास बात यह है कि यह पुराने और महंगे ईआरपी सिस्टम की तुलना में ज्यादा लचीला, आसान और कम खर्चीला है।

विज्ञापन
जोहो का एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोहो ने भारतीय व्यवसायों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कुंभकोणम से जोहो एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। जोहो के सह-संस्थापक व चीफ साइंटिस्ट डॉ. श्रीधर वेम्बु ने कहा, ईआरपी प्लेटफॉर्म में ऐसे फीचर्स को शामिल किया गया है जो मौजूदा पारंपरिक प्लेटफार्म में नहीं है। जहां पहले से उपलब्ध अन्य प्लेटफार्म में एआई को एक अतिरिक्त लेयर के रूप में जोड़ा जाता है, वहीं जोहो ईआरपी के पूरे प्लेटफार्म में पहले से इसे समाहित किया गया है। मेड इन इंडिया, एआई नेटिव जोहो ईआरपी भारतीय व्यवसायों को वैश्विक स्तर पर विकास करने में सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन


वेम्बु ने कहा, जोहो ईआरपी भारतीय व्यवसायों को सरलता से कम लागत में आगे बढ़ने में सहायक होगा। इस एक ही प्लेटफार्म में कोर फाइनेंशियल मैनेजमेंट, बिलिंग, स्पेंड मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, आमेनीचैनल कॉमर्स और पेरोल मैनेजमेंट को इंटीग्रेट किया गया है। एसेट मैनेजमेंट, बजटिंग, वित्तीय समापन की सुविधा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें - देश में 2029 तक एक अरब हो जाएंगे टीवी दर्शक: IIM अहमदाबाद का दावा...हर साल 2-3 फीसदी की दर से हो रही वृद्धि
विज्ञापन


एक सपने जैसा...
यह हमारे लिए एक सपने जैसा है। 15 साल से अधिक समय से हम इस पर काम कर रहे थे। इसका यूजर इंटरफेस मॉर्डन होने के साथ इतना यूजर फ्रेंडली है कि इसे अपनाना बहुत सरल होगा। प्लेटफार्म को आसानी से कस्टमाईज किया जा सकता है। - डॉ. श्रीधर वेम्बु, सह संस्थापक, जोहो

संगठनों की जरूरतों के आधार पर फीचर्स
जोहो ईआरपी में मैन्यूफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, रिटेल और नॉन प्रॉफिट संगठनों के लिए उनकी जरूरत के अनुसार फीचर्स हैं। यह उनकी संचालन और अनुपालन से जुड़ी विशेष जरूरतों को पूरा करता है। इससे प्रोक्योरमेंट, प्रोडक्शन प्लानिंग से लेकर अंतिम बिक्री तक सभी चरणों का प्रबंधन कर सकते हैं।
विज्ञापन


एआई फीचर बनाता है इसे और भी खास
एआई फीचर इस प्लेटफार्म को और भी खास बनाता है। आस्क जिया के जरिए वॉयस आधारित सहायता, स्वचालन, विसंगती या गड़बड़ी का पता लगाना, प्रेडक्टिव इनसाइट्स और वित्त व संचालन में पूरी दृश्यता मिलती है। इसमें बोलकर इन्वॉयस जेनरेट किया जा सकता है। एआई की मदद से किसी धोखाधड़ी वाले लेनदेन का आसानी से पता चल जाता है। - शिवरामकृष्णन ईश्वरन, सीईओ, जोहो पेमेंट टेक्नोलॉजीज

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें