फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridhar Vembu: जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु निभाएंगे वादा, कोडिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर देंगे पूरा ध्यान

Thu, 16 Oct 2025 05:34 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने घोषणा की है कि वह बाहरी व्यस्तताओं से दूरी बनाकर कोडिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर पूरा ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी कार्यों को नजरअंदाज करना उनके उसूलों के खिलाफ है।
विज्ञापन
श्रीधर वेम्बू (फाइल) - फोटो : एक्स@svembu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनियों में शुमार जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने कहा कि वह अगले हफ्ते से बाहरी व्यस्तताओं से दूर रहेंगे ताकि कोडिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर ध्यान दे सकें, जिसका उन्होंने वादा किया था।
विज्ञापन


वेम्बु ने कहा कि अगर वह बाहरी कार्यों में व्यस्त रहे और तकनीकी कार्यों को नजरअंदाज करते रहे, तो वह अपने ही उस उसूल, जिस पर आप खुद अमल नहीं करते उसके बारे में उपदेश न दें, के प्रतिकूल काम करने का जोखिम उठा रहे हैं। वेम्बु ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मुझे कुछ कोड बनाने हैं, जिसका मैंने वादा किया था और मैं उसमें पिछड़ गया हूं। उन्होंने लिखा मैं इस हफ्ते के बाद बाहरी कार्यों से ब्रेक लूंगा। मैं गंभीर तकनीकी कार्य और (जिसके बारे में मैं अपने बाहरी कार्यों में लगातार प्रचार करता रहता हूं) फिर सिर्फ प्रचार करना और खुद उसका अभ्यास न करना, दोनों साथ नहीं कर सकता।

उल्लेखनीय है कि मुख्य वैज्ञानिक के तौर पर वेम्बु अपना 70 फीसदी समय कोडिंग को समर्पित करते हैं। दरअसल वेम्बु जोहो में मुख्य वैज्ञानिक के तौर पर अपनी भूमिका पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने जनवरी में सीईओ का पद छोड़ने के बाद से यह जिम्मेदारी संभाली थी। वेम्बू ने  कहा, असल में मैं बहुत सारे पेटेंट फाइल करता हूं ताकि जिंदगी में बदलाव हो।
विज्ञापन


वेम्बु जिस कोड पर काम कर रहे हैं, उसमें जोहो के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अरट्टै के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शामिल है। इस महीने के शुरू में वेम्बु ने बताया था कि यह फीचर दरअसल नवंबर के लिए शेड्यूल था, लेकिन इसे तेज कर दिया गया है और अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें