मेघालय पुलिस ने राज्य के पश्चिम जयंतिया पर्वतीय जिले से मणिपुर के उग्रवादी संगठन जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ) के चेयरमैन राइतू चावांग और सूचना सचिव जीपी नामथुइयांग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मणिपुर में इन दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इनको बस से गुवाहाटी जाते समय गिरफ्तार किया गया।
पश्चिम जयंतिया के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि पुलिस ने एक बस से दो उग्रवादी नेताओं को गिरफ्तार किया है। यह लोग मणिपुर से गुवाहाटी जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन दोनों को मणिपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।