देश के पांच राज्यों में चुनाव का उत्सव आज समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में 7वें चरण के चुनाव समाप्त होते ही आज पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) के चुनावी समर की समाप्ति हो गई है। हजारों उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम मशीन के भीतर बंद हो चुकी है। अब किसकी किस्मत का पिटारा खुलेगा और किसकी किस्मत इस बार चुनाव में साथ नहीं देगी, यह जानने के लिए सभी पार्टियों और उम्मीदवारों की नजर 10 मार्च, 2022 को चुनाव आयोग की ओर से आने वाले परिणामों पर टिक गई है। हालांकि, परिणामों से पहले विभिन्न चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।
हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जी न्यूज और डिजाइन बॉक्स ने किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं..
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापस आती दिखाई दे रही है। पिछले चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली समाजवादी पार्टी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन तो किया है लेकिन वह बहुमत से काफी दूर रह गई है। वहीं, बसपा और कांग्रेस पार्टी दहाई के आंकड़े के करीब ही सिमटती हुई दिखाई दे रही है।
| पार्टी |
2022 में अनुमानित सीट |
2017 के परिणाम |
| भाजपा+ |
223-248 |
325 |
| सपा + |
138-157 |
47 |
| कांग्रेस |
5-11 |
7 |
| बसपा |
4-9 |
19 |
| अन्य |
3-5 |
5 |
| |
कुल सीटें - 403 |
|
पंजाब
आम आदमी पार्टी को बहुमत के आसार
पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। सत्ता में मौजूद कांग्रेस को पीछे छोड़कर आम आदमी पार्टी इस बार बहुमत के करीब पहुंचती दिखाई पड़ रही है। अकाली दल+ तीसरे तो वहीं, भाजपा+ को बेहद कम सीटें मिलने का अनुमान है।
| पार्टी |
2022 में अनुमानित सीट |
2017 के परिणाम |
| आप |
52-61 |
20 |
| कांग्रेस |
26-33 |
77 |
| अकाली दल+ |
24 - 32 |
15 |
| भाजपा+ |
3-7 |
3 |
| अन्य |
1-2 |
2 |
| |
कुल सीटें- 117 |
|
मणिपुर
भाजपा आसान जीत की ओर
मणिपुर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा को आसान बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं, कांग्रेस को बीते चुनाव के मुकाबले काफी कम सीटें मिल सकती है।
| पार्टी |
2022 में अनुमानित सीट |
2017 के परिणाम |
| भाजपा |
32-38 |
21 |
| कांग्रेस+ |
12-17 |
28 |
| एनपीपी |
2-4 |
4 |
| एनपीएफ |
3-5 |
4 |
| अन्य |
2-5 |
3 |
| |
कुल सीटें- 60 |
|
उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस बहुमत को प्राप्त करते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं, सत्ताधारी दल भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले भारी नुकसान की संभावना है।
| पार्टी |
2022 में अनुमानित सीट |
2017 के परिणाम |
| भाजपा |
26- 30 |
57 |
| कांग्रेस |
35-40 |
11 |
| बसपा |
2-3 |
|
| अन्य |
1- 3 |
2 |
| |
कुल सीटें- 70 |
|
| |
|
|
गोवा
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम में त्रिशंकु परिणाम की संभावनाएं हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस में बड़ी टक्कर है लेकिन कोई भी पार्टी बहुमत के करीब जाती नहीं दिखाई दे रही।
| पार्टी |
2022 में अनुमानित सीट |
2017 के परिणाम |
| भाजपा |
13-18 |
13 |
| कांग्रेस+ |
14-19 |
17 |
| एमजीपी+ |
2-5 |
3 |
| आप |
1-3 |
|
| अन्य |
1-3 |
7 |
| |
कुल सीटें- 40 |
|