फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक पर कसेगा गृह मंत्रालय का शिकंजा, जल्द होगी कार्रवाई

Fri, 28 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार विवादास्पद धार्मिक उपदेशक जाकिर नाईक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के खिलाफ जल्द कार्रवाई का फैसला लेगी। गृह मंत्रालय की अंदरूनी लिखा-पढ़ी में आईआरएफ को गैरकानूनी गतिविधियों और सांठगांठ की साजिश के तहत आरोपी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


नाईक पर तैयार की गई फाइल में लिखा है कि उनका भाषण भड़काऊ और समाज में भेद पैदा करने वाला है। जुलाई में ढाका धमाके के एक आतंकी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह जाकिर नाईक से प्रभावित है। इसके बाद नाईक सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आया। लेकिन इस घटना के समय वह सऊदी अरब में था और अब तक लौटकर नहीं आया है। 

नाईक ने विभिन्न माध्यमों से अपनी सफाई देने की कोशिश की है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उनके भाषणों की रिकॉर्डिंग की जांच की और पाया कि वह भाषण भड़काऊ और युवाओं को भ्रमित करने वाला है। एजेंसियों की जांच के आधार पर अब  सरकार जल्द की कार्रवाई का फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें