फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ जाकिर ने उगला था जहर, अब कसेगा शिकंजा

Wed, 13 Jul 2016 05:30 AM IST
सुरेन्द्र मिश्र / अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जाकिर नाईक को भारी पड़ने वाली है। सितंबर 2012 में नाईक के खिलाफ दर्ज हुए मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी लेकिन मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अब इन्हीं मामलों के आधार पर पुलिस नाईक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


भगवान गणेश के खिलाफ टिप्पणी के मामले में हिंदू जनजागृति समिति और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों ने नाईक के खिलाफ मुंबई, पुणे और पनवेल के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

नाईक ने कथित तौर पर फेसबुक और यूट्यूब के जरिए हिंदुओं को चुनौती दी थी कि वे गणेश को भगवान साबित करके दिखाएं। इतना ही नहीं, नाईक के खिलाफ कई बार धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे। लेकिन, पुलिस ने कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश के बाद नाईक के भाषणों की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने उनके डोंगरी स्थित आईआरएफ कार्यालय से कुछ सीडी और दूसरे कागजात भी जब्त किए हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर मौजूद नाईक के भाषणों की जांच की जा रही है।

नाईक पर न सिर्फ हिंदू देवी-देवताओं, बल्कि ईसाईयों के ईसा मसीह और सिखों के गुरू नानक का अपमान करने का भी आरोप है। नाईक को अब यह टिप्पणी परेशान कर सकती है। दरअसल, नाईक इस्लाम की कट्टरपंथी वहाबी विचारधारा को मानते हैं और इसी का प्रचार-प्रसार करते हैं।  
विज्ञापन

मुस्लिम ही करेंगे नाईक के कारनामों का पर्दाफाश

आश्चर्य यह कि मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका इसका समर्थन नहीं करता। नाईक के खिलाफ रजा अकादमी पहले ही विरोध प्रदर्शन कर चुका है। वहीं,कुछ मुस्लिम तंजीमों ने भी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नाईक के  कारनामों का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस प्रेसवार्ता में नाईक के मुस्लिम कट्टरवाद पर बनाई गई 15 मिनट की फिल्म भी दिखाई जाएगी।

अमर उजाला ने सबसे पहले प्रकाशित की थी खबर
गौरतलब कि ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले ‘हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है जाकिर नाईक’ शीर्षक के तहत खबर प्रकाशित की थी। इसमें कहा गया था कि नाईक देवी-देवताओं को अपमानित कर मुस्लिम युवाओं का दिमाग बदलता है। गीता के श्लोकों की गलतव्याख्या कर कट्टरता को बढ़ावा देता है।

बृहस्पतिवार को मीडिया से रूबरू हो सकते हैं नाईक
खबर है कि गिरफ्तारी के भय से घर वापसी का इरादा टालने वाले जाकिर नाईक जल्द ही भारत लौट सकते हैं। नाईक के रिश्तेदार तनवीर शेख ने बताया कि फिलहाल उनकी वापसी का समय तय नहीं है।

लेकिन, बृहस्पतिवार 14 जुलाई को मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में नाईक पत्रकारों से बात कर सकते हैं। चर्चा है कि नाईक स्काईप से मीडिया को संबोधित करेंगे। शेख के मुताबिक नाईक की वापसी और पत्रकार वार्ता पर आखिरी फैसला बुधवार को होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें