फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Parliament Festival: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- देश को अमृत काल से स्वर्णिम काल तक ले जाएं युवा

Sat, 04 Mar 2023 03:00 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Youth Parliament Festival: सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को देश का युवा विकासशील से विकसित भारत की ओर ले कर जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए अमृत काल के पांच प्रणों को युवाओं के लिए जीवन सिद्धांत भी बताया...
विज्ञापन
Youth Parliament Festival: Cabinet Minister Anurag Thakur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के युवाओं में अपार क्षमता है। उनके अंदर जबरदस्त टैलेंट है। हमारे देश के युवाओं के ऊपर देश को अमृत काल से स्वर्णिम काल में ले जाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन पर केंद्रीय युवा मामले एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित करते हुए युवाओं से संवाद किया।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सभी युवा प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को देश का युवा विकासशील से विकसित भारत की ओर ले कर जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए अमृत काल के पांच प्रणों को युवाओं के लिए जीवन सिद्धांत भी बताया। युवा प्रतिभागी और विजेताओं से मुखातिब होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमृत काल के यह पांच प्रण युवाओं को न सिर्फ अपनाने चाहिए बल्कि सबको अपनाने के लिए प्रेरित भी करना चाहिए।

इस दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित सांस्कृतिक संध्या में नृत्य का आयोजन भी हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिभागियों से और विजेताओं से उनके विजन और मिशन के बारे में बात की। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ देश भर से आए प्रतिभागियों ने बहुत कुछ सीखा और उनके साथ सेल्फी लेकर अपने-अपने गृह जनपदों में जाकर अमृत काल के प्रण को आगे बढ़ाने का वादा भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बच्चों से अनुराग ठाकुर ने दोबारा मिलने की भी बात कही और उनको समय-समय पर ऐसे ही आयोजनों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रतिभाग करने वाले युवाओं को "मोदी @20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी" किताब भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें