फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करना होगा जरूरी, नहीं तो हो जाएगा अमान्य

Fri, 24 Mar 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
केंद्र सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को जरूरी बनाता जा रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में इस बात का संकेत भी दिया था कि भविष्य में आधार कार्ड अन्य पहचान पत्रों जैसे वोटर आईकार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जगह ले लेगा, लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि अब पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना भी जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा प्रस्तावित नए फाइनेंशियल बिल के मुताबिक जो पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा उसे 31 दिसंबर के बाद अमान्य कर दिया जाएगा। 

वर्तमान में सभी करदाताओं के पास आयकर रिटर्न भरने के लिए एक पैन नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा जो छात्र टैक्स के दायरे में नहीं आते उनके लिए ये पहचान का सबूत भी है। 

सरकार का कहना है कुछ पैन कार्ड धोखाधड़ी से बनाए गए हैं जिसकी जांच यूनीक आइडेंटिटी नंबर से हो सकती है।  

लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि भविष्य में किसी व्यक्ति की पहचान के लिए आधार कार्ड ही काफी होगा। उन्होंने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति टैक्स रिटर्न के साथ आधार संख्या प्रस्तुत करता है, तो यह स्पष्ट होगा कि यह नकली पैन नहीं है। इसका कारण यह है कि उसका बॉयोमीट्रिक आधार के साथ जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें