फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो में जोड़े की पिटाई के विरोध में युवाओं ने शुरू किया 'फ्री हग' कैंपेन

Wed, 02 May 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

कोलकाता मेट्रो में एक युवा जोड़े के कथित रूप से गले लगने के आरोप में दमदम स्टेशन पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। ऐसे ही लोगों के खिलाफ स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए युवा लोगों को एक 'फ्री हग' कैंपेन चलाया है। युवा वहां लोगों को गले लगा रहे हैं। विरोध कर रहे युवाओं का कहना है कि किसी को गले लगाना स्नेह को दर्शाता है या दिखाता है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने उनकी पिटाई की है, उनका व्यवहार दिखाता है कि उनकी आंखों में दोष है।

विज्ञापन

 
इस पर कोलकाता मैट्रो का कहना है कि वह जोड़े पर इस तरह के हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई जिसमें स्पष्ट सबूत नहीं मिल पाए हैं कि उनके साथ ऐसा कुछ हुआ था। 

गैरतलब है कि 30 अप्रैल को कोलकाता मेट्रो में एक युवा जोड़े के कथित रूप से अश्लील तरीके से गले लगने के आरोप में कुछ लोगों ने स्टेशन पर उनके साथ मारपीट की थी। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान कुछ दूसरे सहयात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से की थी पिटाई

- फोटो : ANI
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेट्रो में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक जोड़े के रवैये पर आपत्ति जताते हुए उनसे संयम रखने को कहा। लेकिन उल्टे युवक उस बुजुर्ग से भिड़ गया। वाद-विवाद बढ़ने के बाद दमदम स्टेशन पर मेट्रो से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान लड़की बीच बचाव में आई, पर कोई नहीं माना। घटना में लड़की भी चोटिल हुई। बाद में कुछ अन्य यात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर स्टेशन से बाहर निकाला।

कपल को चलती मेट्रो में धमकी दी गई कि दमदम स्टेशन उतरो, पिटाई होगी। जैसी ही दमदम स्टेशन आया, कुछ लोगों ने लड़के को ट्रेन से नीचे खींच लिया। उस पर लात-घूंसे बरसाए गए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए गए हैं। लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इस मामले में ट्विट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें