फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: अवैध संबंध बना महिला की मौत का कारण, 31 टुकड़ों में मिला शव, पति-पत्नी गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 11:48 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबरंगपुर

सार

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आदिवासी महिला के शरीर के करीब 31 हिस्से जमीन के नीचे दबे हुए थे। एक व्यक्ति, जिसके साथ पीड़िता के प्रेम संबंध होने का संदेह था, और उसकी पत्नी को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जंगल के अंदर शनिवार को 22 वर्षीय एक महिला के शरीर के अंग बरामद किए गए, जिसकी कथित तौर पर विवाहेतर संबंध के कारण हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


आरोपी जोड़े को हिरासत में लिया गया
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आदिवासी महिला के शरीर के करीब 31 हिस्से जमीन के नीचे दबे हुए थे। एक व्यक्ति, जिसके साथ पीड़िता के प्रेम संबंध होने का संदेह था, और उसकी पत्नी को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। 

आरोपियों के हैं पांच बच्चे
रायघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य सेन ने कहा, मृतक के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, उसने बुधवार को अपने गांव का घर छोड़ दिया था, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी। सेन ने कहा, उन्होंने स्थानीय लोगों से कुछ जानकारी मिलने के बाद शिकायत दर्ज की और संदेह जताया कि दंपति ने आदिवासी महिला को मार डाला होगा। साथ ही बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन


ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़िता बुधवार को आरोपियों के घर गई और मांग की कि वह उससे शादी करे और इसी वजह से उसकी हत्या की गई। शिकायत के आधार पर शुरू की गई जांच के दौरान शरीर के अंग बरामद किए गए। सेन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव के हिस्सों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें