फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में खुलासा, फेसबुक के चलते तनाव में रहेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग फेसबुक पर बिना आगे-पीछे सोचे दिल से उठी आवाज को व्यक्त करते हैं वे तनावमुक्त रहते हैं। एक अध्ययन में कहा गया है कि मन की बात को व्यक्त नहीं करने वाले लोग ज्यादा तनाव में और खुद को समाज से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तस्मानिया यूनिवर्सिटी द्वारा किए अध्ययन में फेसबुक यूजर्स की सच्ची और ऑनलाइन पर्सनैलिटी, सामाजिक कनेक्शन, मानसिक रूप से स्वस्थ होने, अवसाद और तनाव का आकलन किया गया।

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि लोग अपनी ट्रू सेल्फ को फेसबुक पर बड़ी आसानी से व्यक्त कर सकते हैं जबकि व्यक्तिगत रूप से यह काम थोड़ा मुश्किल होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

अध्ययन में 146 प्रतिभागी शामिल

csasd
​जितना ज्यादा ‘फेसबुक सेल्फ’ और आपकी ट्रू सेल्फ में अंतर होगा उतना ज्यादा आप तनाव में रहेंगे। अक्सर पाया जाता है कि लोगों के दिल में बात कुछ और होती है और वे फेसबुक पर काफी सोच-समझकर अपने व्यक्तित्व से भी अलग हटकर विचार व्यक्त करते हैं।

इस अध्ययन में 146 प्रतिभागियों ने एक बार ट्रू सेल्फ के तौर पर भाग लिया और फिर फेसबुक सेल्फ के तौर पर शामिल हुए।

फेसबुक पर ट्रू सेल्फ व्यक्त करने वाले लोगों ने अपने बारे में सही जानकारी और भावनात्मक सामग्री पोस्ट की। इसने दूसरे लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें