फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी पा सकते हैं यादों से जुड़े गाड़ियों के नंबर

Tue, 05 Apr 2016 07:57 AM IST
योगेश्वर / अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आप अपने ‘दादा’ की गाड़ी के नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको परिवहन विभाग में पुरानी गाड़ी का अभिलेख और 25 हजार रुपये जमा करने होंगे। दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी परिवहन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में परिवहन विभाग ने पुरानी गाड़ियों के नंबर फिर से जारी करने की योजना बनाई है। इसके तहत उन गाड़ियों के नंबर नई गाड़ियों के लिए जारी किए जाएंगे जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। वाहन स्वामी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस पुरानी गाड़ी का नंबर वह लेना चाह रहा है, वह संचालन में न हो।

इसके लिए वाहन स्वामी को पुरानी गाड़ी से संबंधित अभिलेख परिवहन विभाग को देना होगा। पुरानी गाड़ी का रिकार्ड और 25 हजार रुपये परिवहन विभाग में जमा करने के बाद वाहन स्वामी को उसके पसंद का नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि परिवहन अधिकारी कागजात की जांच में इस बात का विशेष ध्यान देंगे कि वाहन स्वामी जिस नंबर को अपना बता रहा है वह सही में उसका रहा है या फिर और किसी का। बता दें कि पुरानी गाड़ियों के नंबर आवंटित करने की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली परिवहन निगम ने की थी। 
विज्ञापन


''उत्तर प्रदेश में पुरानी गाड़ियों के नंबर लेने की योजना शुरू हो गई है। वाहन स्वामी 50 साल पुराने नंबर भी अपनी नई गाड़ियों के लिए ले सकते हैं।''
- डॉ. एके गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें