महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से आहत जया बच्चन ने आखिरकार संसद में अपनी चुप्पी तोड़ दी। समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा कि एक तरफ जहां महिलाओं को जुल्म से बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरुरत है, आप गाय बचाने में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- बच्चन परिवार से अब नहीं कोई बातचीत,खत्म हुआ लेन देन का रिश्ता
Must take steps for protection of women aggressively. You are protecting cows but atrocities being commited on women-Jaya Bachchan, SP in RS pic.twitter.com/ES3sx5AHhW
— ANI (@ANI_news) April 12, 2017
जया ने कहा कि अब-जब महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की जरुरत है आपका सारा ध्यान गायों को बचाने में लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें- जब जया बच्चन ने लगवाए जय अखिलेश के नारे
संसद में जया द्वारा महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने पर सदन के कई सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया। गौरतलब है कि गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं।