फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट वार: योगी ने कॉक-ए-स्नूक शब्द का किया इस्तेमाल, अखिलेश बोले- क्या है इसका मतलब

Thu, 14 Mar 2019 05:09 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2019 में कितना काम आएगा योगी फैक्टर? - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तिथियों के एलान के साथ वार-पलटवार भी शुरू हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बुधवार को ट्वीट वार देखने को मिला। 
विज्ञापन






योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बुआ-बबुआ के गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी। जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दौर खत्म हो चुका है। यूपी के राजनीतिक तौर पर जागरूक लोगों को पता है कि शून्य को पांच बार गुणा करने पर नतीजा भी शून्य ही आता है। इस ट्वीट में सीएम ने कॉक-ए-स्नूक (cock-a-snook) शब्द का इस्तेमाल किया। 





इसके जवाब में अखिलेश ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री जी हम इस शब्द को समझ नहीं सके। आप हिंदी में इसका मतलब बता दीजिए या बेहतर यह होगा कि आप इसे करके दिखा दीजिए, ताकि जनता भी समझ जाए कि उसे क्या करना है। दरअसल इस शब्द का मतलब होता है कि जानबूझकर ये दिखाना कि आप दूसरे को सम्मान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें