सीएम योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे
यूपी के सीएम और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया। भाषण के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्हें बीच में टोकना पड़ा। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नसीहत भी दी। इस पर योगी ने भी सहमति जताई और कहा कि एक सामान्य शिष्टाचार और मैनर क्या होता है। इस संसद में सीखा जा सकता है।
दरअसल, योगी आदित्यनाथ भाषण के दौरान पिछली सरकार पर निशाना साधे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 'लोग मेरी उम्र के बारे में कह सकते हैं, मैं आदरणीय राहुल जी से एक वर्ष छोटा हूं।' इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने खड़गे को संबोधित करते हुए कहा, 'खड़गे जी, राहुल जी यहां पर सदन में नहीं हैं'। मैं उनसे एक वर्ष छोटा हूं उम्र में। और मुलायम सिंह जी के पार्टी के कोई यहां नहीं हैं, अखिलेश जी से एक वर्ष बड़ा हूं। एक जो दोनों की जोड़ी के बीच मैं जो आ गया। मुझे लगता है कि ये आपकी (कांग्रेस और सपा गठबंधन की) विफलता का एक कारण हो सकता है। लेकिन मैं आप सबको आमंत्रित करूंगा।