फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ बोले- त्रिपुरा में आतंक को बढ़ावा दे रही वाममोर्चा सरकार

Tue, 13 Feb 2018 06:28 PM IST
रीता तिवारी/ अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को माणिक सरकार की अगुवाई वाली त्रिपुरा की वाममोर्चा सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य में आतंक को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन


योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ढह चुकी है। इसलिए चुनाव में वाममोर्चा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना जरूरी हो गया है। उन्होंने लोगों से 18 फरवरी को होने वाले चुनावों में भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से तमाम केंद्रीय योजनाएं राज्य में पहुंचेंगी।

उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था की बदहाली के विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले न्यूनतम स्तर पर हैं।
विज्ञापन


योगी ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा के विकास में मौजूदा सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है। बीते 25 वर्षों में वाममोर्चा सरकार केंद्रीय योजनाओं से कोई लाभ नहीं ले सकी है। भाजपा यहां सत्ता में आने के बाद केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल रखेगी ताकि केंद्रीय योजनाओं का लाभ यहां के लोगों तक पहुंच सके। योगी राज्य के दो दिन के दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें